कंपनी समाचार

OctaFX ट्रेडिंग एप लॉन्च हो गया है: प्रमुख अपडेट आ रही है

अब हम मोबाइल पर भी उपलब्ध हैं, और हमने सभी एंड्राइड डिवाइसेस के लिए मुफ़्त एप लॉन्च किया है| हमारा एप आपको अपने व्यक्तिगत एरिया और अपने ट्रेडिंग खातों को किसी भी स्थान से एक्सेस करने की अनुमति देता है: फिर चाहे आप कॉफ़ी शॉप में हों, यात्रा कर रहे हों या किसी पार्क में बैठे हों|  

आप जानते ही हैं कि समाचार और बाज़ार रुझान आज के दौर में रौशनी की गति से आगे बढ़ते हैं, और हम यह भी जानते हैं कि आपको इस गति के साथ आगे बढ़ने और अपने मुनाफ़े की देख रेख करने के लिए एक भरोसेमंद टूल की ज़रूरत होती है| OctaFX में हम आपके लिए एक सुविधाजनक समाधान लेकर आये हैं – OctaFX ट्रेडिंग एप| हमारी बाज़ार अंतर्दृष्टि के साथ ही यह एप आपके स्मार्टफोन को एक कण्ट्रोल बोर्ड में बदल देता है, जिसके द्वारा आप ट्रेडिंग फंड्स को ट्रैक और उसका प्रबंधन कर सकते हैं, और कुछ ही सेकंड्स में प्रतिक्रिया दिखा सकते हैं| फिर भले ही आपको अपने खुले हुए आर्डर की मार्जिन को सपोर्ट करना हो, या अपनी डिपोजिट स्थिति को ट्रैक करना हो, आप यह सब आसानी से कुछ ही क्लिक्स में कर सकते हैं|   

मई 2018 के दौरान हमारा मोबाइल एप पहली बार Google Play पर जारी किया गया था| अपने ट्रेडिंग खाते की सेटिंग को संशोधित और डिपोजिट प्रबंधन के एक बेहतरीन अनुभव के लिए आप उसे अपने डिवाइस पर इसी समय प्राप्त कर सकते हैं| उदाहरण के लिए यदि आपके पास एक नए निवेश की योजना है, जिस पर आप तुरंत ही कार्य करने के उत्सुक हैं, तो आपको और किसी चीज़ की नहीं, बल्कि केवल OctaFX ट्रेडिंग एप की ज़रूरत है: अपने पसंदीदा प्लेटफार्म पर नया खाता बनायें, डिपोजिट करें, लिवरेज निर्धारित करें और बोनस को सक्रिय करें| बस इतना ही! मात्र एक मिनट में आप ट्रेडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जायेंगे, फिर भले ही आप बिज़नेस ट्रिप पर हों या किसी रेस्टोरेंट में बैठे हों| हमने इसका परीक्षण किया है: यह एप, वेब सेवा से कई गुना तेज़ी से कार्य करता है, और आपको केवल एक बार ही साइन इन करना होता है|    

एप को निरंतर बेहतर बनाने के लिए हम इस क्षेत्र में हमेशा कुछ नया करते रहते हैं| आने वाली अपडेट इन्डोनेशियाई, मलय, थाई और पांच अन्य भाषाएँ इसमें सम्मिलित करेगी, और इसके साथ ही यह रियल और डैमो प्रतियोगिता खातों के लिए एक नई और पुर्णतः विस्तृत रूपरेखा प्रदान करेगा| इसके साथ ही आप एप में ही एक्शन टैब के अंतर्गत सीधे तौर पर धनराशि की निकासी कर पाएंगे| सभी नवीनतम विशेषताओं को सबसे पहले उपयोग करने के लिए हमारे साथ बने रहें!

सुधार

OctaFX is now working with a Nigerian bank

Deposit and withdraw funds with your local bank! OctaFX is glad to announce that we now accept Nigerian naira for deposit and withdrawal.
अधिक पढ़ें Previous

Mastercard और Visa के साथ डायरेक्ट डिपोजिट फिर से उपलब्ध हैं

सीधे अपने कार्ड से अपने ट्रेडिंग खाते में धनराशि जोड़ें— यह तेज़ और आसान है! हमने किसी भी बैंक द्वारा ज़ारी किये गए Mastercard और Visa कार्डों से डायरेक्ट वायर डिपोजिट की सेवा पुनः आरंभ कर दी है। आप लगभग सभी देशों से हमारी साईट या हमारे ट्रेडिंग एप पर सीधे रूप से अपने कार्ड के ज़रिये डिपोजिट कर सकते हैं।
अधिक पढ़ें Next