हमारे सर्वश्रेष्ट स्प्रैड्स और शर्तें
स्प्रैड देखें
सामान्य तरह से ही ट्रेड करें और दूसरों को अपनी रणनीति कॉपी करने की अनुमति देकर अतिरिक्त आय अर्जित करें। नए फ़ॉलोअर्स को आकर्षित करने के लिए अपने ट्रेडिंग प्रदर्शन आंकड़ों को प्रमोट करें।
मास्टर बनें
मास्टर एरिया में जाएं और एक मास्टर खाता बनाएं—एक नया खाता शुरू करें या अपने मौजूदा ट्रेडिंग खाते से जारी रखें।
कॉपियर के लिए अपने मास्टर खाते को तैयार रखें: अपनी कमीशन धनराशि को निर्धारित करें और अपनी रणनीति का विवरण दें।
अपनी ट्रेडिंग के विस्तृत आँकड़े देखने, अपनी खाता सेटिंग बदलने और अपने कमाएं गए कमीशन मूल्य को देखने के लिए अपने मास्टर एरिया का उपयोग करें।
विभिन्न रणनीतियों के लिए अनेक मास्टर खाते बनायें
अपने ऑर्डर और कमाएं गए कमीशन के विस्तृत आँकड़े, मास्टर एरिया में ट्रैक करें।
सुरक्षा और शीघ्रता से पैसा डिपॉज़िट करें और निकालें। सभी लोकप्रिय भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं।
कोई भी OctaFX ग्राहक, जिसके पास MT4 खाता है, वह मास्टर ट्रेडर बन सकता/सकती है। मास्टर एरिया में जाकर अपना मास्टर खाता स्थापित करें।
अपने मास्टर एरिया में जाकर सेटिंग्स देखें, स्लाइडर की मदद से कमीशन निर्धारित करें, और बदलावों को सेव करें। कमीशन निर्धारित करने के बाद नया कमीशन केवल उन कॉपियर्स पर लागू होगा जो आपको उसके बाद सब्सक्राइब करते हैं। बाकी सभी कॉपियर्स के लिए कमीशन के मूल्य में कोई बदलाव नहीं होगा।
भुगतान हर हफ़्ते रविवार को 6:00 p.m. (EET) पर किया जाता है।
बंद ऑर्डर्स के लिए शनिवार को कमीशन लिया जाता है।
हम इसे आपके वॉलेट में ट्रान्सफर करते हैं। आप इसे अपने किसी भी ट्रेडिंग खाते में जोड़ सकते हैं या वहां से इसे निकाल सकते हैं।
हम आपके द्वारा सभी कॉपियरों से अर्जित कमीशन का 12% चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप अपने कॉपियर्स से 20% कमीशन लेते हैं, और इस सप्ताह उनका प्रॉफिट 200 USD है, तो आपके शुद्ध प्रॉफिट की गणना इस प्रकार से की जाएगी:
($200 × 20%) – 12% = $35.2