नेगेटिव बैलेंस सुरक्षा के साथ कभी नुक्सान ना उठायें

Octa की शीर्ष प्राथमिकता है उसके सभी ग्राहकों को नेगेटिव बैलेंस सुरक्षा प्रदान करके उनके ट्रेडिंग अनुभव को उत्कृष्ट बनाना: हमारी जोखिम प्रबंधन प्रणाली सुनिश्चित करती है कि ग्राहक, उसके द्वारा शुरू में निवेश की गयी धनराशि से अधिक का नुक्सान ना उठाये। अगर स्टॉप आउट की वजह से बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तो Octa इस कमी की पूर्ती करते हुए खाते के बैलेंस को शून्य कर देता है।

उपभोक्ता
क्या यह संभव है कि मैं अपनी निवेश की गयी धनराशि से अधिक खो दूंगा? खाते का बैलेंस नेगेटिव होने पर क्या होगा?
Octa
Octa नेगेटिव बैलेंस सुरक्षा प्रदान करता है, तो जब भी आपका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, हम उसे शून्य कर देते हैं।
  • कर्ज
  • शुरूआती डिपोजिट से परे कोई हानि नहीं
  • रिसेट कर देता है

Octa गारंटी देता है कि आपका जोखिम, केवल आपके खाते में डिपॉज़िट की गयी धनराशि तक सीमित रहेगा। कृपया ध्यान दें कि नेगेटिव बैलेंस सुरक्षा, ग्राहक पर किसी कर्ज के भुगतान को शामिल नहीं करती। इसलिए, हमारे ग्राहक अपने शुरुआती डिपॉज़िट से ज़्यादा नुकसान से सुरक्षित रहते हैं।

ऐसे हालात, जब अकाउंट बैलेंस नेगेटिव होने का खतरा होता है, तब हो सकते हैं जब कोई बड़ी आर्थिक घटना हो, जब मार्केट में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से एसेट्स की वैल्यू पर बहुत ज़्यादा असर पड़ता है। ज़्यादा उतार-चढ़ाव और प्राइस गैप के कारण, ग्राहक अपनी इक्विटी खो सकता/सकती है। उस स्थिति में Octa बैलेंस को शून्य कर देता है।

आपके खाते को नेगटिव बैलेंस से बचाने के लिए पेश हैं कुछ निवारक उपाय, जिनका आप उपयोग कर सकते हैं:

  • स्टॉप लॉस सेट करें
  • ज़िम्मेदारी से लिवरेज का उपयोग करें
  • अपने ट्रेडिंग वॉल्यूम का ख़याल रखें